फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crowd gathered at Narsan border, queues of vehicles formed

Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़, वाहनों की लगी कतारें

Mon, 03 Jun 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at Narsan border, queues of vehicles formed

विज्ञापन




रविवार को बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की सुबह से ही बॉर्डर पर रही भीड़

पुलिस यातायात सुचारु कराने में रही अलर्ट, सर्विस रोड पर भी जाम



वीकेंड पर नारसन बॉर्डर पर वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। दोपहर बाद बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे जाम की स्थिति बन गई। इस बीच पुलिस ने हाईवे पर उतरकर स्थिति को संभाला और बेतरतीब चल रहे वाहनों को साइड कराया। साथ ही हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों को आगे के लिए रवाना किया।



चारधाम यात्रा और वीकेंड के मद्देनजर बड़ी संख्या में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों से सैलानी व श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया अनिवार्य होने पर नारसन बॉर्डर पर वाहनों को रोककर उनके पंजीकरण की जांच की जा रही है। बॉर्डर पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बॉर्डर पर रोजाना जाम लग रहा है। इससे बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को एक बार फिर नारसन बॉर्डर पर वाहनों का रेला उमड़ पड़ा। दोपहर बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन


पंजीकरण जांच के लिए लग रही लाइन



नारसन बॉर्डर पर संयुक्त जांच चौकी है। जिसपर बाहरी राज्यों से आने श्रद्धालुओं के चारधाम के पंजीकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उन्हें आगे के लिए रवाना किया जा रहा है। ऐसे में पंजीकरण काउंटर पर लोगों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed