{"_id":"622cdc160b658143fb09b8c9","slug":"cross-case-in-dispute-between-bsp-and-congress-supporters-roorkee-news-drn4062732106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा और कांग्रेस समर्थकों के विवाद में क्रॉस केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा और कांग्रेस समर्थकों के विवाद में क्रॉस केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश को लेकर बसपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस पथराव करने वालों को चिह्नित कर रही है।
शुक्रवार देर शाम को चुनावी रंजिश को लेकर मोहल्ला पठानपुरा में बसपा और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया था। पथराव में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई थीं। पुलिस ने लाठियां फटकारकर मामला शांत कराया था। साथ ही तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। शुक्रवार देर रात सभासद पति मोहम्मद अनीस ने पुलिस को तहरीर देकर शान मोहम्मद के खिलाफ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष के शान मोहम्मद ने मोहम्मद अनीस के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, तनाव को देखते हुए शनिवार को घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों पक्षों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।