फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crocodiles that entered the populated area were caught and released into the Ganga

Roorkee News: आबादी क्षेत्र में घुसे मगरमच्छों को पकड़कर गंगा में छोड़ा

Fri, 19 Sep 2025 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Crocodiles that entered the populated area were caught and released into the Ganga
नगर स्थित काॅलोनी और महाराजपुर गांव में आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल कर्मचारियों ने दोनों मगरमच्छों पकड़कर उन्हें गंगा में छोड़ दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात एक मगरमच्छ नगर स्थित कश्यप काॅलोनी में घुस गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की क्विक रेस्पांस टीम में शामिल गुरजंट सिंह, रोहित सैनी व सुमित सैनी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ लिया। शुक्रवार को लक्सर के महाराजपुर कलां गांव में ग्रामीण जसवीर सिंह के घर के पास एक विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया। सूचना पर पहुंची टीम ने उसे पकड़कर गंगा में छोड़ा। वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों मगरमच्छों को गंगा में छोड़ दिया गया है। बारिश और जलभराव को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed