फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Crocodile entered the villager's house

ग्रामीण के घर में घुसा मगरमच्छ

Sun, 27 Sep 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Crocodile entered the villager's house
लक्सर क्षेत्र के खेड़ीकला गांव से वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : ROORKEE
तहसील क्षेत्र में मगरमच्छों के आबादी में घुसने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह भी एक विशालकाय मगरमच्छ खेड़ी कलां गांव में घर के दरवाजे तक आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे गांव से बाहर खदेड़ा। इसके बाद वह तालाब में घुस गया। सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को काबू में करने के बाद सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बरसात खत्म होने के बाद मगरमच्छों ने आबादी का रुख कर लिया है। तीन दिन पहले पंडितपुरी गांव में 13 वर्षीय बच्ची को एक विशालकाय मगरमच्छ ने तालाब में खींच लिया था। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ था। अगले दिन सेठपुर गांव की आबादी में भी मगरमच्छ घुस आया था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती कि वह तालाब में घुस गया था। वहीं, रविवार सुबह करीब छह बजे खेड़ी कलां गांव में तालाब से निकालकर विशालकाय मगरमच्छ ग्रामीण सोनू के घर के पास पहुंच गया। मगरमच्छ देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को गांव से बाहर खदेड़ा। साथ ही वन विभाग को सूचना दी गई। वन बीट अधिकारी सोनी पवार, जाति राम, देवेंद्र, भोपाल और सतेंद्र मौके पर पहुंचे। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर लिया और अपने साथ ले गए। वन रेंजर गौरव कुमार अग्रवाल ने बताया कि मगरमच्छ को भोगपुर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed