फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   theft in civil hospital roorkee.

अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Mon, 09 May 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 09 May 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
theft in civil hospital roorkee.
चोरी

सिविल अस्पताल से चोरों ने दिनदहाड़े मॉनिटर, यूपीएस आदि चुरा लिए। लेकिन आरोपियों की पूरी करतूत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल रुड़की में समेकित परामर्श एवं परीक्षण केंद्र है। सोमवार सुबह जब केंद्र पर तैनात कर्मचारी वहां आए तो केंद्र का ताला टूटा हुआ था। केंद्र के भीतर जाकर देखा तो वहां से मॉनिटर, यूपीएस आदि गायब थे।
विज्ञापन


फुटेज देखने पर पता चला
मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन और अस्पताल स्थित चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। आरोप है कि पुलिस ने घटना के प्रति ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। अस्पताल प्रशासन ने कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि चोरी की यह घटना शनिवार अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। वह केंद्र से सामान चोरी कर अस्पताल की ओपीडी में लगी एक खिड़की से बाहर दे रहा है। ओपीडी की पूरी गैलरी खाली पड़ी है।

दो चोर कैमरे में नजर आ रहे हैं लेकिन जो चोर खिड़की से सामान पकड़ रहा है वह नजर नहीं आ रहा है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना है कि समेकित परामर्श केंद्र में हुई चोरी के संबंध पुलिस को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed