फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The other vendors were selling stolen goods

एक दूसरे दुकानदारों को बेचते थे चोरी का सामान

Sun, 06 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 06 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

नारसन। कस्बे में तीन दुकानों पर लगे नौकरों ने महीनों तक सामान चोरी कर मालिकों को खूब चपत लगाई। मजेदार बात यह है कि एक दूसरे की दुकानों से चुराया गया माल तीनों दुकानदार ही कौड़ियों के दामों में खरीदते रहे। रविवार को एक नौकर रंगेहाथ पकड़े जाने पर इसकी टोपी उसके सर रखने के इस मकड़जाल का खुलासा हुआ। दुकानदारों ने तीनों की पिटाई की। बाद में माफी मांगने पर उन्हें भगा दिया।

विज्ञापन

कस्बे की एक परचून की दुकान से वाशिंग पाउडर चुरा रहे नौकर को उसके मालिक ने रंगेहाथ दबोच लिया। बगल के दो दुकानदार को भी अपने नौकरों पर शक हुआ। पूछताछ में चोरी की बात कुबूल करने पर तीनों नौकरों की धुनाई शुरू कर दी। मगर चोरी का सामान बेचने के बाबत जब नौकरों से पूछा गया तो उन्होंने एक दूसरे के मालिकों की तरफ उंगली कर दी। इससे दुकानदारों के होश फाख्ता हो गए। राज खुला तो पता चला कि नौकर ने काजू जैसे सूखे मेवे 75 रुपये किलो के भाव में बगल के दुकानदार को बेचे। वहीं उसके नौकर ने महंगे जूते औने पौने दामों में दूसरे दुकानदार को दिए। पिटाई के बाद अलग अलग गांव के तीनों नौकरों ने गिड़गिड़ाकर माफी मांगी। ये मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed