फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The accused were caught with fake notes jail

जाली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी जेल गया

Fri, 08 Apr 2016 12:35 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 08 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

नारसन। पुलिस ने साढ़े सात हजार के जाली नोट के साथ बुधवार को पकड़े गए फिरोजाबाद के युवक को जेल भेज दिया। आरोपी यूपी से अपने चार सालों के साथ गंगादर्शन के बहाने उत्तराखंड में जाली नोट चलाने आया था। सालों की भूमिका संदिग्ध न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया ।

विज्ञापन

बुधवार देर शाम मंगलौर पुलिस को कार में जाली नोट चलाने वाले गिरोह के रुड़की से नारसन की तरफ आने की सूचना मिली। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच संदिग्ध कार मंगलौर से निकल गई। मगर नारसन चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर ओमवीर  निवासी जगजीवननगर कस्बा सेलाई, फिरोजाबाद यूपी के कब्जे से साढ़े सात हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए। ये माजरा देखकर युवक के चार साथी दंग रह गए।
विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी अपने चारों सालों के साथ गंगा दर्शन के बहाने हरिद्वार व आस पास खरीददारी कर जाली नोट चलाने आया था। पुलिस ने सालों से भी तसल्ली से पूछताछ की। उनकी कोई भूमिका संदिग्ध न निकलने पर चारों को बृहस्पतिवार की सुबह छोड़ दिया गया। चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हरिद्वार और रुड़की में चलाए जाली नोट
आरोपी ने पुुलिस की पूछताछ में कुबूल किया कि उसने हरिद्वार और रुड़की में जाली नोटों से खरीददारी की है। हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद प्रसाद व कपड़े खरीदे। वहीं रुड़की में रुकने के दौरान उसने जाली नोटों से ही खाने पीने का सामान खरीदा।


 15 हजार में खरीदे 30 हजार रुपये
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 15 हजार रुपये में 30 हजार के जाली नोट खरीदे थे। चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने बताया कि जाली नोटों की पूरी डीलिंग आगरा से होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed