{"_id":"3ace95c0b55c7908363bc6da9b545391","slug":"sex-racket-busted-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। कस्बे में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। टीम ने बिहार और कलकत्ता मूल की दो कॉल गर्ल और कस्बे के एक शख्स को आपत्तिजनक हालत मेें पकड़ लिया। दोनों कॉल गर्ल को एक दलाल के माध्यम से एक महिला ने जिस्मफरोशी के लिए दिल्ली से मंगलौर बुलाया था।
विज्ञापन
मंगलौर रोडवेज बस अड्डे के सामने इस्लामनगर कालोनी के एक मकान में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचाई। सोमवार दोपहर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के इंस्पेक्टर बीके शर्मा ने टीम सहित मकान पर छापा मारा। दो कॉल गर्ल और मंगलौर के पठानपुरा निवासी शबाब मेहंदी को आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। दबिश पड़ते ही कुछ और लोगों के फरार होने की बात भी सामने आ रही है। तीनों को पकड़कर कोतवाली मंगलौर लाया गया। जहां पूछताछ में बिहार मूल की एक कॉल गर्ल ने दिल्ली के शहादरा और कलकत्ता की रहने वाली दूसरी कॉल गर्ल ने मोहन नगर यूपी में अपना ठिकाना बताया। उन्होंने यह भी बताया कि एक दलाल के जरिये कस्बे की एक महिला ने उन्हें हफ्ते भर के लिए मंगलौर बुलाया था। सेक्स रैकेट के तार कस्बे के और लोगों से जुड़े भी बताए जा रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे नाम भी उजागर हुए हैं, जो अक्सर जिस्मफरोशी के अड्डे के आसपास के देखे जाते थे।
विज्ञापन
मंगलौर पुलिस को नहीं लगी भनक
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने कस्बे के मकान में सैक्स रैकेट का खुलासा किया। मगर स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि स्थानीय लोगों की मानें तो मकान में कई हफ्ते से संदिग्ध गतिविधियों की आहट सुनाई दे रही थी। ऐसे में पुलिस के सत्यापन अभियान पर सवाल उठने भी लाजिमी हैं।
विज्ञापन
आखिर किसने खोला अड्डा
घनी आबादी वाले कस्बे के बीचों बीच आखिर किस महिला ने जिस्मफरोशी का अड्डा खोला हुआ था। इस काम के लिए मकान देने वाले मालिक को क्या धंधे की जानकारी रही होगी। पुलिस को ऐसे कई सवालों के जवाब ढूंढने होंगे। इसके लिए कॉल गर्ल को ठेके पर बुलानी वाली महिला और उससे जुड़े लोगों को गिरफ्तार करना होगा।