फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police car left running in the encounter rogue

पुलिस मुठभेड़ में कार छोड़ भागे बदमाश

Mon, 07 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 07 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

रुड़की/झबरेड़ा। पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में चार बदमाश कमेलपुर के जंगल में एक संदिग्ध कार छोड़कर भाग निकले। एसओजी समेत झबरेड़ा, भगवानपुर और गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई घंटे कांबिंग की, लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। अलग-अलग नंबर प्लेट वाली संदिग्ध कार में कई और नंबर प्लेट मिली भी हैं। फिलहाल एसओजी और पुलिस कार के सहारे बदमाशों तक पहुंचने में जुट गई है।

विज्ञापन

एसओजी रुड़की को सोमवार को मंगलौर से इकबालपुर जाने वाले मार्ग पर एक कार में चार बदमाश आने की सूचना मिली। प्रभारी एनके बचकोटी की अगुवाई में एसओजी की टीम सुबह आठ बजे से आसपास सक्रिय हो गई। मंगलौर की तरफ से एक कार निकलने पर आसपास की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। इकबालपुर चौकी के पास बेरिकेडिंग देखकर बदमाशों ने तेजी से कार पीछे की तरफ मोड़ दी। इस पर एसओजी की टीम ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। वहीं झबरेड़ा एसओ अनुज सिंह भी टीम सहित बदमाशों की घेराबंदी में जुट गए। बदमाश गांवों के रास्ते होते हुए गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में घुस आए।
विज्ञापन

जहां कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल पहले से ही बदमाशों की नाकेबंदी में लगे थे। चारों तरफ से घेराबंदी होने पर बदमाश कमेलपुर के जंगल में अपनी कार छोड़कर खेत के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने उनकी तलाश में काफी दूर तक जंगल खंगाला, लेकिन सफलता नहीं मिली। कार की तलाशी लेने पर खून के छींटे और अलग-अलग राज्यों की कई नंबर प्लेट बरामद हुई। कार पर आगे और पीछे भी उत्तराखंड की अलग-अलग नंबर की प्लेट लगी हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि बदमाशों को चिह्नित कर उनकी तलाश की जा रही है। कार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल-बाल बचा मासूम, पिता ने मारा डंडा
एसओजी के पीछा करने पर कार सवार बदमाश कई गांवों के बीच से होकर निकले। फिल्मी अंदाज मेें आगे बदमाश पीछे पुलिस देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। घनी आबादी के बीच एक बच्चा बदमाशों की कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। इस पर बच्चे के पास खड़े उसके पिता ने हाथ में लिए डंडे से बदमाश पर वार किया। कार का शीशा टूटने के साथ ही डंडा बदमाश को लगा। जिससे वह घायल हो गया। हालांकि गोली चलने की बात भी ग्रामीणों की ओर से कही जा रही है। वहीं पीछा करने के दौरान पुलिस की गाड़ी भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई। बहरहाल रुड़की एसओजी और पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने में पूरी ताकत झोंक दी।



जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश
कार सवार बदमाश सोमवार को भले ही पुलिस व एसओजी के हाथ से फिसल गए हों, लेकिन बदमाश जल्द पकड़ में आने की उम्मीद है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस व एसओजी ने बदमाशों को न सिर्फ चिह्नित किया बल्कि उन तक पहुंचने के लिए कदम भी बढ़ा दिए। सबसे पहले पुलिस अलग-अलग नंबर प्लेटों के बीच कार की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। एक बार कार का असली नंबर पता करने पर उसके मालिक तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो जाएगा। जिससे आगे का रास्ता आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed