{"_id":"662af1a521a9e0986f82b1dc94236e5b","slug":"break-locks-flew-thousands-of-shop-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़ दुकान से उड़ाया हजारों के माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़ दुकान से उड़ाया हजारों के माल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। गोर्वधनपुर गांव मे बृहस्पतिवार की रात में अज्ञात चोरों ने एक बिजली के सामान की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खानपुर थानाक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी श्रीपाल की गांव के बाहर खानपुर लक्सर मार्ग पर बिजली के सामान की दुकान है। श्रीपाल ने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार को भी देर शाम दुकान के दोनों ताले लगाकर घर गया था। अगले दिन शुक्रवार को सुबह जैसे वह दुकान खोलने के लिये पहुंचा, उसने देखा कि दुकान के दोनों ताले टूटे हैं। दुकान का शटर टूटा पड़ा है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार दुकान से इन्वर्टर, बैटरी और अन्य सामान सहित अस्सी हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। श्रीपाल ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मालूम हो कि गोवर्धनपुर गांव में जिस दुकान में चोरी हुई है। उसी के दस मीटर दूर रात पुलिस की पिकेट है, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
विज्ञापन