फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ...तो सीएम के नजदीकी नेता से सिफारिश की कोशिश

...तो सीएम के नजदीकी नेता से सिफारिश की कोशिश

Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
...तो सीएम के नजदीकी नेता से सिफारिश की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कयाकिंग कैनोइंग कोच फिरोज खान के उत्पीड़न मामले में तत्कालीन सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी और एसएसआई हरपाल सिंह पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब कार्रवाई से बचने के लिए सीएम के नजदीकी नेता से सिफारिश की चर्चा जोरों पर है। प्रकरण में संबंधित नेता, इंस्पेक्टर और एसएसआई को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, चर्चा यह भी है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए कोई भी अधिकारी या नेता इस तरह के प्रकरण में सीधे तौर पर सिफारिश करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

कयाकिंग कैनोइंग कोच फिरोज खान की शिकायत पर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी व एसएसआई हरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद यह प्रकरण आमजन से लेकर पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि प्रकरण में आगे कोई बड़ी कार्रवाई न हो, इसे लेकर सीएम के एक नजदीकी नेता से सिफारिश लगाई जा रही है। साथ ही मामले में किसी तरह आगे की कोई कार्रवाई न हो, इसके लिए सीएम के करीबी नेता के पास बाहरी नेताओं के फोन आ रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच एक चर्चा यह भी है कि प्रकरण में कोई नेता अपना नाम जुड़ने नहीं देना चाहता है। वजह, लोकसभा चुनाव करीब हैं और कोई नेता खतरा नहीं उठाना चाहता है। कहा जा रहा है कि अगर सत्ता या विपक्ष के किसी भी नेता का नाम इस प्रकरण में सिफारिश से जुड़ता है तो यह चुनाव में बड़ा मुद्दा भी बन सकता है। वहीं, इस संबंध में सीएम के नजदीकी नेता से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ कहा कि वह इस प्रकरण में कोई सिफारिश नहीं कर रहे हैं। उनका नाम कौन जोड़ रहा है और उसका क्या मकसद है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed