फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   टेंट कारोबारी के घर अलमारी का ताला तोड़ लाखों की चोरी

टेंट कारोबारी के घर अलमारी का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
टेंट कारोबारी के घर अलमारी का ताला तोड़ लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

टेंट कारोबारी के घर से हजारों रुपये नकदी समेत करीब एक लाख के जेवरात चोरी हो गए। कारोबारी घर पर ताला लगाकर परिजनों के साथ किसी काम से बाहर गए थे। लौटने पर जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी टेंट कारोबारी अभिषेक का मिलापनगर ढंडेरा में मकान है। वह दो दिन पहले परिजनों के साथ किसी काम से बाहर गए थे। घर पर ताला लगा था। सोमवार की रात जब वह घर लौटे तो दरावाजे का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और सामान भी बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी का ताला तोड़कर अंदर से 50 हजार रुपये समेत करीब एक लाख के सोने-चांदी के जेवर भी समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक आर्किटेक्ट के घर पर भी चोरों ने सामान समेत एक लाख से अधिक की चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed