{"_id":"5b478c8e4f1c1b00278b60c7","slug":"91531415694-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के प्रोफेसर से रुड़की में टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा के प्रोफेसर से रुड़की में टप्पेबाजी
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। आगरा विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर से रुड़की में रोडवेज बस स्टैंड के पास टप्पेबाजों ने उनकी कार में रखा बैग साफ कर दिया। प्रोफेसर ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन टप्पेबाजों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मौके पर भी पहुंचकर आसपास टप्पेबाजों की तलाश की, लेकिन कुछ पता जानकारी नहीं लग पाई।
वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर के छपार निवासी डा. निर्भय सिंह आगरा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर के अनुसार बृहस्पतिवार को वह रुड़की निवासी अपने भतीजे के साथ कार से तहसील में किसी काम से आए थे। काम निपटाने के बाद वापस आकर वह जाने के लिए अपनी कार में बैठ गए। इस दौरान एक बच्चा उनके पास आया और उसने उनकी कार की टंकी से तेल रिसने की बात कही। बच्चे की बात सुनकर वह और उनका भतीजा कार से नीचे उतरे और तेल की टंकी देखने लगे। इसी बीच बच्चा उनकी कार के पिछली सीट पर रखा बैग उठाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद उन्होंने कार के अंदर रखा बैग गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में वह अपने भतीजे के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और घटना की सूचना कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी को दी। उन्होंने बताया कि बैग में उनके एटीएम, पर्स, दो चेक बुक समेत अन्य सामान था। घटना की जानकारी लेने के बाद इंस्पेक्टर ने रोडवेज बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करवाई, लेकिन कुछ पता नहीं मिल पाया। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।