फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   धमाके के साथ फटा कम्प्रेशर, तीन घायल

धमाके के साथ फटा कम्प्रेशर, तीन घायल

Tue, 10 Apr 2018 11:59 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
धमाके के साथ फटा कम्प्रेशर, तीन घायल
रुड़की। मालवीय चौक के पास धमाके के साथ कंप्रेशर फटते ही अफरा-तफरी मच गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली । मालवीय चौक पर जमशेद की कार डेटिंग पेटिंग की दुकान है। मंगलवार की दोपहर दुकान स्वामी अपने कर्मचारियों के साथ काम कर रहा था। उसी दौरान वहां वेल्डिंग के लिए रखा गया कंप्रेशर अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कंप्रेशर की टंकी 25 फीट तक हवा में उछल गई। जो पड़ोस वाली दुकान में जा गिरी। गनीमत रही कि इस दौरान पड़ोस वाली दुकान में कोई काम नहीं कर रहा था। कंप्रेशर इतनी तेज आवाज के साथ फटा कि उसके आसपास रखा सामान तितर बितर हो जाने के साथ ही लोहे कर दरवाजा भी टूट गया। इस दौरान तीन व्यक्ति घायल हो गए थे। जिसमें राजू गंभीर रुप से घायल है। अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि किस कारण से कंप्रेशर फटा था, इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed