{"_id":"5acbba8f4f1c1b6d6b8b4ad5","slug":"91523301007-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की मेढ़ काटने से रोकने पर मारपीट, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत की मेढ़ काटने से रोकने पर मारपीट, गंभीर घायल
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। दल्लावाला में यूपी बॉर्डर पर स्थित एक किसान को अपने खेत में पड़ोसी द्वारा मेढ़ काटने से रोकना भारी पड़ गया। आरोपियों ने बढ़ीवाला गांव निवासी चार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बढ़ीवाला गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दाबकी खेड़ा गांव निवासी पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पुरकाजी थाना क्षेत्र के बढ़ीवाला गांव निवासी श्रवण के उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर खेती की जमीन है। श्रवण ने खानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह छह अप्रैल को अपने छोटे भाई ,पिता और मां के साथ बॉर्डर पर स्थित खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी के खेत स्वामी नसरू , फुरकान, भुरा, लाला और बाबू अपने खेतों में आ गए और मेढ़ काटनी शुरू कर दी। श्रवण और उसके परिजनों ने मेढ़ काटे जाने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। ,शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े। जिन्हें देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि पीड़ित श्रवण की तहरीर पर दाबकी खेड़ागांव निवासी पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।