{"_id":"598370194f1c1b514f8b4922","slug":"91501786137-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को हथियारों के बल पर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को हथियारों के बल पर लूटा
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। पाडली गुर्जर गांव में एक परिवार के लोगों को हथियार के बल पर लूटने का मामला सामने आया है। सोने के गहनों के साथ करीब एक लाख रुपये की नगदी लूटी गई हैं। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए छानबीन शुुरू कर दी है।
बुधवार की रात पाडली गुर्जर निवासी सत्तार घर में परिजनों के साथ सोया हुआ था इस दौरान घर में चार बदमाश दीवार फांद कर घुस गए। जिसके बाद बदमाशों घर खंगालने लगे। इसी दौरान पीड़ित परिवार के एक सदस्य की आंख खुल गई। जिसके चलते बदमाशों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर ले लिया। जिसके बाद बदमाश घंटों तक घर को खंगालते हुए फरार हो गए। पीड़ितों के अनुसार घटना में बदमाश एक लाख की नगदी के साथ बाली व मोबाइल लूट कर ले गए है। बदमाशों के फरार हो जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने मामले की जानकारी आस-पास के लोगों के साथ गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने गांव में जाकर मामले की जांच पड़ताल की। वहीं सुबह पीड़ितों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी हैं। कोतवाली पुलिस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि महिला के कानो की बाली तो बदमाश लूटकर ले गए है, लेकिन महिला से अन्य जेवर नहीं लूटे गए। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।