{"_id":"5c8beb64bdec2213fc30553b","slug":"81552673636-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से छेड़छाड़ पर ससुर पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से छेड़छाड़ पर ससुर पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बहू से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए रिश्तेदारी में दबिश दे रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दो दिन पूर्व वह घर में अकेली थी। इस बीच उसका ससुर घर में घुस गया। घर में अकेला पाकर ससुर ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। आरोप है कि ससुर ने उसे एक कमरे में बंद करने का प्रयास किया। किसी तरह वह बाहर आई और शोर मचाया। आसपास के लोगों को आता देख ससुर फरार हो गया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।