{"_id":"5c76d13dbdec227367367e1c","slug":"71551290685-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुरक्षा प्रहरी’ बनेंगे दुकानों पर काम करने वाले युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘सुरक्षा प्रहरी’ बनेंगे दुकानों पर काम करने वाले युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
शहर में आए दिन बढ़ रही लूट और चोरियों की वारदात पर अब पुलिस के सपोर्टिंग गार्ड अंकुश लगाएंगे। पुलिस ने व्यापारियों की बैठक लेकर उनकी दुकानों पर काम करने वाले युवकों को सपोर्टिंग गार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस की तरफ से इन युवकों को अपनी तरफ से गार्ड की कैप मुहैया कराई जाएगी। दुकानों में काम के वक्त युवकों को कैप पहनना अनिवार्य होगा। अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ इन गार्डों पर अवैध पार्किंग को नियंत्रण करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
शहर में आए दिन लूट, चोरी और टप्पेबाजी की वारदात हो रही है। वारदात पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इसके साथ ही पुलिस के सामने बाजार में बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से लगने वाला जाम भी बड़ी चुनौती है। अपराध और जाम पर अंकुश लगाने के लिए सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने नायाब तरीका निकाला है। उन्होंने शहर के व्यापारियों की बैठक लेकर उनसे सुरक्षा के संबंध में सहयोग मांगा गया है। साथ ही यह भी निष्कर्ष निकाला गया कि जिन व्यापारियों की दुकानों पर युवक काम कर रहे हैं, उन्हें पुलिस सपोर्टिंग गार्ड बनाया जाएगा। ये युवक काम करते वक्त दुकान पर आने-जाने वालों पर नजर रखेंगे। साथ ही संदिग्ध होने पर सूचना पुलिस को देंगे। इतना ही नहीं अगर इनके पास कोई सूचना होगी तो वे भी पुलिस को मुहैया कराएंगे। इसके अलावा जिन दुकानों पर यह युवक काम कर रहे हैं, उसके बाहर अगर कोई बेतरतीब वाहन खड़ा करता है तो उसे हटाने के जिम्मेदारी भी इनके ऊपर होगी। इन युवकों से कोई बहस न करे या भिड़े न इसके लिए पुलिस अपनी तरह कैप उपलब्ध कराई जाएगी। यह कैप पहनकर ही युवक दुकान पर काम करेंगे। इनको पुलिस कंट्रोल रूम, लैंडलाइन और सरकारी मोबाइल नंबर भी दिया जाएगा ताकि यह समय पर पुलिस को जानकारी दे सकें। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही उन्हें कैप दी जाएगी।