फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   70 किलो गोमांस के साथ एक गिरफ्तार

70 किलो गोमांस के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
70 किलो गोमांस के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जौरासी गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 70 किलो गोमांस और दो जिंदा गोवंश भी बरामद किए हैं। साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि जौरासी गांव में दो लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने रात में छापेमारी की और मौके से शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी इस्तकार फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 70 किलो गोमांस और दो जिंदा गोवंश बरामद किए हैं। साथ ही काटने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी इस्तकार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जबकि गिरफ्तार आरोपी शहनवाज को जेल भेज दिया है। साथ ही गोमांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई संजय नेगी, एसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल द्वारिका प्रसाद, बलवंत सिंह, तेजपाल और विक्रांत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed