{"_id":"5b3e4f094f1c1b02278b4a1a","slug":"71530810121-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर एक लाख हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर एक लाख हड़पे
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। शादी कराने का झांसा देकर एक महिला ने युवक से एक लाख रुपये की रकम हड़प ली। इतना ही नहीं उसने शादी के लिए जिस युवती को दिखाया था, उसकी पहले ही दो बार शादी हो चुकी थी। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
कुआंखेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार अविवाहित है। बताया जाता है कि विनोद कोतवाली के निकट स्थित एक सत्संग में जाता था। इसी बीच उसकी मुलाकात भुरनी खतीरपुर गांव निवासी एक महिला से हो गई। विनोद का कहना है कि महिला ने उसे भरोसा दिया कि उसकी जान- पहचान में एक युवती है तथा वह उसका विवाह उससे करा देगी। विनोद के मुताबिक महिला ने उसे पथरी थाना क्षेत्र की एक युवती से मुलाकात कराई। दोनों विवाह करने पर सहमत हो गए। इस बीच विवाहिता ने विनोद को युवती के परिजनों के नाम पर चालीस हजार रुपये ले लिए। विनोद का कहना है कि जब उसने कुछ महीने बाद विवाहिता को शादी करवाने की बात कही हो तो महिला ने शादी के लिए खरीदारी के लिए पैंसठ हजार रुपये और ले लिए। वह शादी के बाबत लगातार संपर्क करता रहा, लेकिन महिला ने उसे कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। इसी बीच विनोद को जानकारी हुई की जो युवती उसे दिखाई गई है, वह अमृतसर की रहने वाली है और उसकी लुधियाना में पहले ही शादी हो चुकी है। विनोद का कहना है कि महिला उस युवती की दो अलग-अलग जगह शादी कराने के नाम पर लाखों ठग चुकी है। कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन