फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बुजुर्ग दंपति को जान से मारने की धमकी

बुजुर्ग दंपति को जान से मारने की धमकी

Sun, 31 Mar 2019 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति को जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर दंपति के बेटे ने एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी से शिकायत की है। उनसे बताया कि मारपीट करने वाले उनके माता-पिता को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र के गांव सढौली निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह मोदीनगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जबकि गांव में उनके बुजुर्ग माता कौशल देवी और पिता शिव कुमार शर्मा रहते हैं। आरोप है कि 18 मार्च को गांव के ही एक परिवार ने उनकी माता के साथ मारपीट की थी। इसमें वह घायल हो गई थीं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। लेकिन इसके बाद भी उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसकी भी शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनके माता-पिता को जान माल का खतरा है। आरोप है कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस उलटा उन्हें ही फटकार रही है। प्रदीप शर्मा ने एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, कोतवाली झबरेड़ा एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed