फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   यूपी के झिंझाना में डकैती का पुलिस को मिला सुराग

यूपी के झिंझाना में डकैती का पुलिस को मिला सुराग

Fri, 14 Sep 2018 08:51 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
यूपी के झिंझाना में डकैती का पुलिस को मिला सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कलियर के माजरी गांव में डकैती के मामले में पुलिस को वेस्ट यूपी के झिंझाना में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने डकैती में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए झिंझाना में दबिश देेने के बाद वहीं डेरा डाल दिया है। पुलिस को सुराग मिलने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही डकैती का खुलासा किया जाएगा। बदमाशों की तलाश में पुलिस मुरादाबाद में भी डेरा डाले हुए है।
कलियर थाना क्षेत्र के माजरी गांव में पांच दिन पूर्व किसान महिपाल सैनी के घर लाठी और डंडों से लैस बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया था। बदमाशों ने महिपाल सैनी समेत परिवार के सभी सदस्यों से मारपीट की थी। साथ ही 40 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बदमाश जंगल की रास्ते फरार हो गए थे। मामले में डीआईजी अजय रौतेला और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए परिजनों से जानकारी ली थी। डकैती में शामिल बदमाशों के बारे में पुलिस ने बावरिया, छयमार समेत सपेरा गिरोह पर शक जताया था।
विज्ञापन

पुलिस इन गिरोहों के आधार पर ही मामले की जांच कर रही है। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि डकैती में वेस्ट यूपी के झिंझाना के बदमाशों का हाथ है। इस पर पुलिस ने झिंझाना में दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। इस पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए झिंझाना और मेरठ में डेरा डाल दिया है। बदमाशों के बारे में सुराग मिलने पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वेस्ट यूपी में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में गई है। जल्द ही डकैती की वारदात की वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed