फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चोरों ने बंद बनाया निशाना

चोरों ने बंद बनाया निशाना

Wed, 11 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने बंद बनाया निशाना
रुड़की। शहर में बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। मोहनपुरा में एक मकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने जेवर, कीमती सामान और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहनपुरा स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी में रघुवीर सिंह का घर है। इन दिनों उनके मकान की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके चलते वह पड़ोस में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। उनका ज्यादातर सामान अपने मकान में ही है। मंगलवार सुबह जब वे अपने मकान की तराई करने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का ताला टूटा पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रघुवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि घर से डेढ़ लाख के जेवर और 10 हजार की नगदी चोरी हुई है। बदमाशों को पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
विज्ञापन

पहले हुई चोरियों का खुलासा कब
शहर में मकानों और दुकानों का ताला तोड़ने वाला गिरोह सक्रिय है, लेकिन पुलिस इन तक पहुंचने में नाकाम हो रही है। तीन माह पूर्व बाबा साइकिल और नीलम आप्टीकल में चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस आज तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है। एक महीने पूर्व पीरबाबा कॉलोनी और जैन मंदिर में चोरी हुई थी, लेकिन आज तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालूमाजरा में छह दुकानों के ताले तोड़े
भगवानपुर। हालूमाजरा में चोरों ने छह दुकानों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने चार दुकानों से सामान और नकदी पर हाथ साफ किया जबकि दो दुकानें खाली होने पर चोरों के हाथ खाली रह गए।
भगवानपुर थाना क्षेत्र में हालूमाजरा में रोड से लगी हुई छह दुकानें हैं। मगंलवार को जब लोग वहां से गुजरे से वहां शटरों के टूटे हुए ताले देखकर उन्होंने दुकानदारों को सूचना दी। दुकानदार भी तुरंत मौके पर पहुंचे । दुकानदारों ने भगवानपुर पुलिस को सूचना दी। चोरों ने राजकुमार की ज्वैलर्स की दुकान से पांच हजार की नकदी और 50 हजार के जेवर, अहसान की सेनेटरी आइटम की दुकान से 30 हजार की नकदी और कुछ सामान, सलमान की परचून की दो दुकान से 20 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने पर स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि भगवानपुर पुलिस की ओर से इस क्षेत्र में की जाने वाली पेट्रोलिंग भी खानापूर्ति साबित हो रही है। उनका कहना था कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में बाहरी लोग रह रहे हैं। पुलिस की ओर से उनकी जांच नहीं की जाती। वहीं भगवानपुर थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed