{"_id":"5cd469fcbdec220755417b84","slug":"51557424636-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीट अधिकारी से मारपीट में चार वन गुर्जरों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीट अधिकारी से मारपीट में चार वन गुर्जरों पर केस
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
वन विभाग के खानपुर रेंज में बुधवाशहीद के जंगल में वन बीट अधिकारी के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने पर चार आरोपी वन गुर्जरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दो मई की रात्रि को वन बीट अधिकारी दाताराम बुधवाशहीद के जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी बीच जंगल में रह रहे वन गुर्जरों ने उनके साथ बिना किसी बात के गाली गलौच कर मारपीट की थी। पीड़ित वन बीट अधिकारी की तहरीर पर आरोपी वन गुर्जरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ बुग्गावाला नंदकिशोर ग्वाड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर वन गुर्जर गुलाम अली, कुंडी धुम्मन, बीन यामीन, दाऊद अली के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।