फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवती ने दुष्कर्म के आरोप में युवक पर दर्ज कराया केस

युवती ने दुष्कर्म के आरोप में युवक पर दर्ज कराया केस

Tue, 07 May 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
युवती ने दुष्कर्म के आरोप में युवक पर दर्ज कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

एक युवती की तहरीर पर भगवानपुर पुलिस ने क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
देहरादून की युवती की दोस्ती वर्ष 2017 में फेसबुक पर भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी एक युवक से हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को घुमाने के बहाने अजमेर शरीफ और गाजियाबाद आदि स्थानों पर ले जाकर रखा। आरोप है कि इस बीच आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। दो वर्ष बाद जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। युवती ने सोमवार को भगवानपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी फरमान मलिक निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed