फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी

Tue, 19 Feb 2019 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर। पर्यटन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर देहरादून निवासी व्यक्ति ने एक युवक से सात लाख रुपये की ठग लिए। युवक ने नौकरी न लगने पर रकम मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव खूब्बनपुर निवासी सतेंद्र चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में उसकी देहरादून के डंगवाल मार्ग निवासी एक व्यक्ति से जान पहचान हुई थी। उस शख्स ने पर्यटन विभाग में अपनी पहचान होने की बात कही थी। साथ ही बताया था कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। उसके झांसे में आकर सतेंद्र ने नौकरी के लिए उसे सात लाख रुपये दिए। आरोप है कि कई माह बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने अपनी रकम मांगी। लेकिन वह रकम लौटाने पर आनाकानी करता रहा। आरोप है कि दबाव बनाने पर उसने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस हेड क्वार्टर में शिकायत की। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अतुल पांडेय निवासी डंगवाल मार्ग, नगर कोतवाली देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed