{"_id":"5b1d648d4f1c1b634d8b5c14","slug":"51528652941-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत युवक ने ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में धुत युवक ने ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों से अभद्रता
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। शनिवार रात में शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को कोतवाली ले जाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसकी बाइक सीज कर दी। खानपुर थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी अनिल ने शनिवार रात में अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर जश्न मनाया। इसके बाद सभी अपने- अपने घर के लिए निकल पड़े, लेकिन जैसे ही न्यामतपुर गांव का युवक अपनी बाइक लेकर लक्सर कस्बे के रुड़की तिराहे के निकट पहुंचा तो ज्यादा नशा होने से वह बाइक नहीं चला पाया और वह सड़क के किनारे गिर गया। कुछ ग्रामीणों ने युवक और उसकी बाइक को खड़ा किया तो युवक ने गाली देनी शुरू कर दी। इसी बीच रुड़की तिराहे पर तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने युवक को समझाने की कोशिश। आरोप है कि युवक ने पुलिस कर्मियों से भी गाली गलौज शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली के दरोगा शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। इसके बाद युवक का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। कोतवाल अमरचंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी बाइक को भी सीजकर दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल निवासी न्यामतपुर बताया है।