फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मकान में घुसकर हजारों की नकदी व जेवर चोरी

मकान में घुसकर हजारों की नकदी व जेवर चोरी

Thu, 09 May 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मकान में घुसकर हजारों की नकदी व जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

चोरों ने मकान में घुसकर हजारों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। महिला ने पड़ोस में रहने वाली दो युवतियों पर ताले की नकली चाबी बनाकर घर में चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही युवतियों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी गुरमीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह किसी काम से बाहर गई थीं। उन्होंने मकान में ताला भी लगाया था। वापस लौटने पर ताला खोलकर अंदर गईं तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने घर में रखी आलमारी देखी तो उसमें रखे 15 हजार रुपये और सोने की चेन गायब थी। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली दो युवतियों ने ही घर में चोरी की है। आरोप है कि उन्होंने ताले की नकली चाबी बनवाकर चोरी की है। महिला का आरोप है कि दोनों युवतियों की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में युवतियों से भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed