फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   टेंपो पलटने से युवक की मौत

टेंपो पलटने से युवक की मौत

Wed, 17 Apr 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
टेंपो पलटने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पीपली गांव के पास टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक को टेंपो चालक ही मानकर चल रही है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पीपली गांव के निकट बुधवार सुबह टेंपो संख्या यूके 08 जे 3369 अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि मृतक टेंपो चालक रहा होगा। वहीं, टेंपो पलटने के वक्त मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद चालक टेंपो को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। जबकि, पुलिस मृतक को टेंपो चालक मानकर मामले की जांच जुटी है। एसएसआई रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed