{"_id":"5c9d12c7bdec2214323f3eb4","slug":"41553797831-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ते ने कार से पकड़ी विदेशी मुद्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उड़नदस्ते ने कार से पकड़ी विदेशी मुद्रा
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के तहत उड़नदस्ता मलकपुर चुंगी पर चेकिंग कर रहा था। तभी एक कार से विदेशी मुद्रा पकड़ी गई। कार चालक से विदेशी मुद्रा के बारे में पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। दस्ते ने विदेशी मुद्रा जब्त कर हरिद्वार कोषागार में जमा करा दी है। साथ ही जांच एजेंसियों को मामले की सूचना दी है।
शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उड़नदस्ते भी मुस्तैद हैं। बुधवार की रात भी उड़नदस्ता फोर्स के साथ बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान दिल्ली की तरफ से एक इनोवा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोककर चालक से पूछताछ की। इस पर चालक ने ऋषिकेश जाने की बात कही। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसमें अमेरिकन डॉलर और चीनी मुद्रा युआन थी। पुलिस ने कार सवार से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिंगापुर से आ रहा है। टीम ने विदेशी मुद्रा की बाबत पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर दस्ते ने विदेशी मुद्रा को जब्त कर लिया। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि विदेशी मुद्रा को हरिद्वार कोषागार में जमा कराया गया है। साथ ही जांच एजेंसियों को भी इसकी सूचना दी गई है। वाहन चेकिंग में दस्ता प्रभारी नितिन सैनी, एएसआई विनोद रावत, पूरण चंद, शुभम, त्रिभुवन और आबिद आदि शामिल रहे।