फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कार में रखी 19 लाख की रकम बरामद

कार में रखी 19 लाख की रकम बरामद

Sun, 24 Mar 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार में रखी 19 लाख की रकम बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा। पुलिस और स्टैटिक सर्विलांस टीम ने यूपी की तरफ से उत्तराखंड में कार में रखकर लाई जा रही 19 लाख की नगदी बरामद की है। टीम ने कार को सीज कर नगदी थाने में जमा कर दी है। पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग टीम को भी दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात स्टैटिक सर्विलांस टीम और झबरेड़ा पुलिस झबरेड़ा-जटौल मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक हरियाणा नंबर की कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार में दो आदमी मौजूद थे। पूछताछ में युवक अटपटे जवाब देने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 19 लाख 33 हजार रुपये बरामद हुए। इसमें से कुछ नगदी तो एक काले बैग में रखी हुई थी। जबकि कुछ नगदी डिग्गी में स्टेफनी के नीचे छिपाकर रखी हुई थी। टीम ने कार में बैठे दोनों लोगों से पूछताछ की, लेकिन वह नगदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को थाने में ले आई। वहीं कार को सीज कर नगदी थाने में जमा करा दी गई है। स्टैटिक सर्विलांस प्रभारी आन सिंह व कपिल कुमार गोयल ने बताया कि मामले को लेकर सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि कार में सवार दोनों व्यक्ति हरियाणा के रहने वाले हैं। प्रमोद थाना बुढ़िया जिला यमुनानगर व राकेश निवासी हाउसिंग बोर्ड थाना जगाधरी जिला यमुनानगर के रहने वाले हैं। बता दें कि चार दिन पूर्व भी झबरेड़ा पुलिस व स्टैटिक सर्विलांस टीम ने सहारनपुर मार्ग पर एक लाख की नगदी पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed