फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कार सवारों ने कांग्रेस नेता का लूटा मोबाइल

कार सवारों ने कांग्रेस नेता का लूटा मोबाइल

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने कांग्रेस नेता का लूटा मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कार सवार चार युवकों ने कांग्रेस नेता के साथ हाथापाई कर मोबाइल फोन छीन लिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। बाइक सवार कांग्रेस नेता ने कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने देर शाम कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंबर तालाब निवासी पंकज सोनकर कांग्रेस में आईटी सेल के प्रदेश सचिव हैं। वह देर शाम अपनी बाइक से किसी काम से नए पुल से सिविल लाइंस जा रहे थे। इस बीच नए पुल पर एक बिना नंबर की आल्टो कार ने उनकी बाइक को रोक लिया और उनसे किसी जगह का पता पूछने लगे। इस बीच पंकज सोनकर के मोबाइल पर किसी परिचित की कॉल आ गई। वह युवकों से बात करते हुए मोबाइल पर भी बातचीत करने लगे। इसी बीच एक कार सवार ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उन्होंने मोबाइल छीनने का विरोध किया तो चारों युवक कार से नीचे उतर आए। आरोप है कि कार सवारों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उन्होंने कार का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। देर शाम उन्होंने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed