फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किशोरी को बंधक बनाकर कराई जा रही थी वेश्यावृति

किशोरी को बंधक बनाकर कराई जा रही थी वेश्यावृति

Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाकर कराई जा रही थी वेश्यावृति
लक्सर। क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय ढंग से लापता हुई किशोरी को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने एक महिला समेत पांच लोगों पर बंधक बनाकर उससे जबरन वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अन्य आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय किशोरी छह दिसंबर में रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। किशोरी का कोई पता न चलने पर परिवारवालों ने तीन फरवरी को लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी का केस अपहरण में बदलवा दिया था। उसके बाद से पुलिस लगातार किशोरी की तलाश कर रही थी। सोमवार को लक्सर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि लापता किशोरी रेलवे फाटक के पास देखी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को किशोरी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने लक्सर कोतवाली लाकर किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि लक्सर क्षेत्र के हिरणाखेड़ी गांव निवासी तेजपाल, टीटू व विनोद उसे बहलाकर अपने साथ लेकर गए थे। इसके बाद उसे देवबंद क्षेत्र के विजेंद्र पुत्र पालू को सौंप दिया था। बाद में विजेंद्र उसे हरिद्वार के रोशनाबाद में रहने वाली सुदेश पत्नी बाबूराम मूल निवासी अकबरपुर थाना कांठ जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के पास ले गया। किशोरी ने बताया कि इसके बाद से महिला लगातार प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट कर रही थी। साथ ही काफी दिनों से जबरन वेश्यावृत्ति करा रही थी। हाल ही में महिला ने उसे एक युवक के साथ वेश्यावृत्ति के लिएभेजा था। जहां से वह किसी तरह फरार हो गई और लक्सर पहुंच गई। किशोरी की निशानदेही पर पुलिस ने रोशनाबाद में छापा मारकर महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि मामले के अन्य चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed