{"_id":"5c8d5b86bdec22146f514a50","slug":"31552767878-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छोड़ने पर मालिक ने कर्मचारी रॉड से फोड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी छोड़ने पर मालिक ने कर्मचारी रॉड से फोड़ा सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। कूरियर कंपनी के मालिक ने नौकरी छोड़ने से नाराज होकर एक कर्मचारी पर लोहे की हमला किया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी राकेश शहर में ही एक कूरियर कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले उसने कूरियर कार्यालय से नौकरी छोड़ दी थी और दूसरी जगह ज्वाइन कर लिया। आरोप है कि शुक्रवार को वह कूरियर कंपनी में अपनी शेष वेतन लेने गया था। जहां कंपनी मालिक ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपी कंपनी मालिक ने लोहे की रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। चीाख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। लोगों ने तत्काल घायल राकेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना परिजनों को दी। आननफानन परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शनिवार की सुबह परिजन घायल राकेश को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।