फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ई-रिक्शा चालक बैग समेत नकदी और जेवर लेकर फरार

ई-रिक्शा चालक बैग समेत नकदी और जेवर लेकर फरार

Wed, 21 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक बैग समेत नकदी और जेवर लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक ई-रिक्शा चालक महिला का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में हजारों की नकदी व लाखों रुपये के जेवर थे। महिला और उसके परिजनों ने ई-रिक्शा चालक की शहर में कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मलकपुर चुंगी के पास शेरकोठी निवासी मुर्सरत के अनुसार, मंगलवार की दोपहर वह बैंक में 42 हजार रुपये और लॉकर से जेवर जमा करने के लिए एक बैग में रखकर निकलीं। उन्होंने मलकपुर चुंगी से ई-रिक्शा पकड़ा। घर से कुछ दूर ही पहुंचने पर उनकी पुत्रवधु का मोबाइल पर कॉल आया और पौत्री को स्कूल से घर छोड़ने की बात कही। इस पर वह बैंक न जाकर पौत्री को स्कूल से लेकर घर छोड़ने आ गई। वह पौत्री को घर के अंदर छोड़ने चली गई। जबकि बैग ई-रिक्शा में ही रखा रहा। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर आईं तो ई-रिक्शा और चालक दोनों गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। घरवालों ने चालक की शहर में कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। शहर के ई-रिक्शा चालकों से इस संबंध में पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed