फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 18 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर रात ट्रक व टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत से टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हाईवे पर हादसा होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और आवागमन शुरू करवाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

धनौरी क्षेत्र के गांव डालूवाला निवासी मोहसिन व नौशाद रात करीब एक बजे रुड़की से टेंपो में फर्नीचर का सामान लेकर मंगलौर जा रहे थे। उनके साथ डालूवाला निवासी अवतार व मुंतजीर भी थे। जैसे ही उनका टेंपो दिल्ली-दून हाईवे स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास पहुंचा सामने से तेजी से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से टेंपो में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हाईवे पर हादसा होने की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो व ट्रक को हाईवे से हटवाया। साथ ही टेंपो में सवार सभी को किसी तरह बाहर निकालकर सिविल अस्पताल रुड़की भर्ती कराया। यहां मोहसिन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक व टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed