{"_id":"5b8977d042c7924648031889","slug":"31535735760-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले फेसबुक दोस्ती फिर लवमैरिज अब दहेज की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले फेसबुक दोस्ती फिर लवमैरिज अब दहेज की मांग
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की । परिजनों के विरोध के बाद तीन साल पहले जिस युवक से युवती ने लव मैरिज की थी, उसने अब अपने परिजनों के साथ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
देहरादून के डोईवाला निवासी एक युवती की तीन साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ही एक- दूसरे से शादी करने को तैयार हो गए। परिजनों के विरोध के बाद भी दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों रुड़की में किराये का मकान लेकर रहने लगे। पिछले कुछ दिनों से युवक का अपने परिजनों के यहां आना- जाना हो गया। जिसके चलते अब युवक और उसके परिजन विवाहिता पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। विवाहिता ने जब मना किया तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के परिजनों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक के परिजन अब सुलह करने के प्रयास कर रहे हैं।