फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पॉलिथन जब्त करने गई निगम की टीम से अभद्रता

पॉलिथन जब्त करने गई निगम की टीम से अभद्रता

Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथन जब्त करने गई निगम की टीम से अभद्रता
रुड़की। पॉलिथीन जब्त करने गई नगर निगम की टीम की कार्रवाई पर एक दुकानदार का पारा चढ़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने टीम में शामिल कर्मियों के साथ पहले अभद्रता की उसके बाद काटा गया पांच हजार का चालान और चालान बुक फाड़ दी। सहायक नगर आयुक्त ने गंगनहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि सूचना पर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे नगर निगम की टीम पनियाला रोड स्थित एक दुकान से पॉलिथीन जब्त करने गई थी। जैसे ही निगम की टीम दुकान में दाखिल हुई तो दुकानदार अभी आने का बहाना बनाकर चला गया। इसके बाद टीम दुकान के बाहर दुकानदार का इंतजार करने के लिए खड़ी हो गई। करीब आधा घंटे बाद जब दुकानदार वापस आया तो निगम की टीम ने दुकान से करीब 13 किलो पॉलिथीन जब्त की। जैसे ही टीम ने दुकानदार को पांच हजार रुपये का चालान काटकर दिया तो वह भड़क गया। उसने कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। चालान भी फाड़ दिया और चालान बुक के कई पन्ने भी फाड़ डाले। घटनाक्रम की रिकार्डिंग कर रहे कर्मचारी का मोबाइल भी तोड़ दिया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दे दी है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि संबंधित दुकानदार के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed