फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बैंक के बाहर से बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

बैंक के बाहर से बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Sun, 31 Mar 2019 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर से बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रामनगर स्थित बैंक के बाहर से चोरों ने दिनदहाड़े बाइक चोरी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोरों की हरकत नजर आई। पुलिस ने कंट्रोल रूम से शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोर बाइक को रामपुर चुंगी की तरफ ले जाते दिखे। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर निवासी अनिल कुमार शुक्रवार को अपने पिता के साथ रामनगर चौक स्थित बैंक में किसी काम से आए थे। वह बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद बाहर आए तो बाइक नहीं थी। आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बाइक चोर बाइक चोरी कर ले जाते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो चोर बाइक को रामपुर चुंगी की तरफ ले जाते नजर आए। उनके चेहरे भी साफ नजर आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही बाइक चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed