{"_id":"5c7c145ebdec2211a00c91e2","slug":"21551635550-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की फीस लेकर कोचिंग सेंटर संचालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की फीस लेकर कोचिंग सेंटर संचालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
कुछ छात्राओं ने एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर उनकी फीस की लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रों से फीस लेने के बाद कोचिंग सेंटर संचालक फरार हो गया है। मामले में पीड़ित छात्रों ने पुलिस को तहरीर देने के बाद प्रदर्शन किया।
रुड़की निवासी कुछ छात्रों ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने मालवीय चौक स्थित एक कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। सेंटर में एसएससी, बैंक, जेई आदि परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी। कोचिंग संचालक ने बताया था कि सेंटर में आजीवन कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए एडवांस फीस जमा करानी होगी। छात्रों का कहना है कि सेंटर में करीब 90 छात्रों ने दाखिला लिया और फीस की एवज में करीब दस लाख रुपये जमा कराए थे। कुछ समय बाद कोचिंग सेंटर जादूगर रोड पर शिफ्ट कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि एक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन कोचिंग दी गई। इसके बाद अवकाश घोषित कर दिया गया।
छात्रों का आरोप है कि शनिवार को जादूगर रोड स्थित कोचिंग सेंटर पहुंचे तो वह बंद मिला। पास खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि सेंटर बंद हो चुका है। संचालक को फोन किया गया तो उन्होंने देहरादून में कोचिंग देने की बात कही। छात्रों का आरोप है कि कोचिंग में पढ़ाने वाले अध्यापकों के फोन बंद आ रहे हैं। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने मालवीय चौक पर कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया। दारोगा बारू सिंह चौहान ने बताया कि छात्रों की तहरीर मिली है। कोचिंग सेंटर के संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में सुभाष, दीपक जैन, अजय गिरी, अरविंद राठौर, हिमांशु चौधरी, हर्ष चौधरी, अजय आदि शामिल रहे।