{"_id":"5ae203384f1c1b87648b45e5","slug":"21524761400-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाला किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाला किशोर गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
सात वर्षीय बच्चे को हवस का शिकार बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेजने के आदेश दिए गए। मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है।
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति बुधवार को अपने खेत में गेहूं की थ्रेसिंग का काम करने के लिए गया था। घर पर उसका सात वर्षीय बेटा अकेला था। इसी बीच गांव के ही पंद्रह वर्षीय किशोर ने सात वर्षीय बालक को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिय बृहस्पतिवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां बोर्ड ने आरोपी किशोर के बयान दर्ज करने के बाद उसे बाल संरक्षण गृह भेजने के आदेश जारी किए। मामले के जांच अधिकारी शहजाद अली ने बताया कि फिलहाल किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित मासूम का अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया है। मेडिकल में बच्चे के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। उसके गुप्तांग में भी जख्म मिले हैं। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया की घटना के समय कब्जे में लिए गए बच्चे के कपड़ों को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
पिरान कलियर। थाना पिरान कलियर थाना क्षेत्र के गांव मेहवड़ खुर्द निवासी 28 वर्षीय शेखर पुत्र ब्रह्मपाल संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। परिजनों ने उसे अपनी रिश्तेदारी में तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
मेहवड़ खुर्द निवासी ब्रह्मपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र शेखर की उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। उसका 28 वर्षीय पुत्र शेखर बुधवार को करीब आठ बजे घर से निकला था, तब से वह घर पर नहीं लौटा है। परिजनों ने आसपास रिश्तेदारियों में ढ़ूढा, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार सुबह दोनों नहरों के बीच सड़क पर उसकी साइकिल मिली। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश करने की मांग की है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कराई जा रही है और गुमशुदा युवक की तलाश की जा रही है।