फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घर से भागकर आए प्रेमी युगल पुलिस ने पकड़े

घर से भागकर आए प्रेमी युगल पुलिस ने पकड़े

Sun, 14 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
घर से भागकर आए प्रेमी युगल पुलिस ने पकड़े
रुड़की। घर से भागकर आए एक प्रेमी युगल को पुलिस ने मंगलौर बस स्टैंड से पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को परिजनों की मौजूदगी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने परिजनों को युगल की मर्जी के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलौर क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी गांव के एक युवक का मुंडेट निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण परिजन शादी का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते दोनों घर से फरार हो गए। परिजन अपने-अपने स्तर से दोनों की तलाश कर रहे थे। शनिवार को युगल मंगलौर बस अड्डे के पास खड़ा था। पुलिस ने संदेह पर दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों घर से भागकर आए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि दोनों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के समक्ष पेश किया। जहां दोनों के बयान दर्ज कराए गए। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने परिजनों को निर्देश दिए कि वह दोनों की शादी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed