{"_id":"5c8946c9bdec221414547a39","slug":"201552500425-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
पिछले सत्र के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं करने पर गन्ना विभाग के अधिकारियों ने इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया है। इकबालपुर शुगर मिल को बार-बार बकाया भुगतान करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन भुगतान की स्थिति जस की तस है। शुगर मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से अन्य मिलों के प्रबंधन में खलबली मची है।
इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का करीब 72 करोड़ रुपये पिछले पेराई सत्र का भुगतान बकाया है। गन्ना विभाग की ओर से शुगर मिल के अधिकारियों से बार-बार भुगतान के लिए कहा जा रहा था, लेकिन मिल की भुगतान की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। दूसरी ओर, किसान लगातार भुगतान जारी करने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे थे। इसके चलते गन्ना विभाग के अधिकारियों ने सहायक चीनी आयुक्त को कार्रवाई के लिए लिखा था। इसके बाद जिलाधिकारी दीपक रावत से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई। जिलाधिकारी दीपक रावत की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट हरिद्वार में गन्ना विभाग के अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। अब कोर्ट की कार्रवाई पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले सत्र का बकाया भुगतान नहीं करने पर कोर्ट में शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वर्तमान पेराई सत्र को लेकर भी तैयारी
बताया जा रहा है कि इकबालपुर शुगर मिल की वर्तमान पेराई सत्र की स्थिति भी ठीक नहीं है। बताया जाता है कि वर्तमान पेराई सत्र का भी करीब 108 करोड़ रुपये शुगर मिल पर बकाया है। इसके चलते गन्ना विभाग के अधिकारियों ने वर्तमान पेराई सत्र के भुगतान को लेकर भी कार्रवाई के लिए पत्र सहायक चीनी आयुक्त को लिखा गया है।
विज्ञापन
शुगर मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं है। बकाया भुगतान जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-शिवकुमार सिसौदिया, गन्ना प्रबंधक, इकबालपुर शुगर मिल
लिब्बरहेड़ी और लक्सर शुगर मिल ने किया भुगतान
रुड़की। लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने इकबालपुर गन्ना समिति को एक करोड़ से अधिक का गन्ना भुगतान किया है। भुगतान मिलने से किसानों को राहत मिलेगी। इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने पिछले सत्र का 21 मार्च से 25 मार्च तक का एक करोड़ 45 लाख रुपये का भुगतान किया है। यह रकम जल्द ही किसानों के खातों में भेजी जाएगी। वहीं, लक्सर शुगर मिल की ओर से भी इकबालपुर गन्ना समिति को वर्तमान पेराई सत्र का एक जनवरी से 15 जनवरी तक का एक करोड़ 32 लाख रुपये भी भुगतान किया गया है। यह भुगतान भी जल्द ही खातों में भेज दिया जाएगा।