{"_id":"5c630be5bdec22737548b694","slug":"201549994981-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों और ग्रामीणों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेका स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों और ग्रामीणों में मारपीट
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
ग्रामीणों ने हाल्लुमाजरा चौक के पास स्थित देसी शराब के ठेके को स्थानांतरण की मांग को लेकर ठेके में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट भी हो गई। इसमें तीन-चार लोग चोटिल भी हो गए। इसके बाद ठेके को रोलाहेड़ी में स्थानांतरित कर दिया गया है।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम हाल्लुमजरा के ग्रामीणों का कहना है कि ठेके को संचालित करने की अनुमति ग्राम रोलाहेड़ी में मिली हुई है। मगर ठेकेदार ने इस ठेके को नियमानुसार नहीं खोलकर दूसरे गांव हाल्लुमाजरा के चौक पर सिकरोढ़ा मार्ग पर खोल कर चला रखा है। इसके चलते पूर्व में भी उन्होंने इस ठेके को हटाने की मांग की थी, लेकिन आज तक नहीं हटाया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि शराब पीने से भगवानपुर तहसील के आधा दर्जन गांव में तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों की मौत हो गई हैं। इससे गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। मंगलवार को हाल्लुमाजरा के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने देशी शराब का ठेका हटाने को लेकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने ठेके में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान ठेका कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में कर्मचारियों व ग्रामीण सहित पांच लोग चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। इसके बाद ठेका स्वामी ने ठेके को हाल्लुमाजरा से हटाकर ग्राम रोलाहेडी के पास ही स्थानांतरण कर दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। थाना अध्यक्ष संजीव थपरियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।