{"_id":"5c912ca8bdec2213e30545d6","slug":"191553018024-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रेलवे फाटक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद रेलवे फाटक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। मंगलवार सुबह बंद फाटक पार कर रहे मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी युवक की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने की यह चौथी घटना है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव निवासी राधेश्याम का 21 वर्षीय बेटा विशेष उर्फ सन्नी लंढौरा में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। रोजमर्रा की तरह वह आठ बजे सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। युवक खड़ंजा कुतुबपुर गांव पहुंचा तो यहां पड़ने वाला रेलवे फाटक उस समय बंद था। जल्दबाजी में विशेष कुमार बंद फाटक के नीचे से ही अपनी बाइक निकालने का प्रयास करने लगा। जैसे-तैसे बाइक पहले फाटक के नीचे से तो निकल गई, जैसे ही युवक दूसरी साइड वाले फाटक को पार करने के लिए आगे बढ़ा तो रायसी की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसी बीच केबिन पर मौजूद गेटमैन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसी बीच जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह में इस फाटक पर चार युवक ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
6 मार्च - खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी यामीन का बेटा फरमान लक्सर में दूध बेचने के लिए आ रहा था। खड़ंजा कुतुबपुर के निकट रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
8 मार्च - डोसनी रेलवे लाइन के निकट एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
16 मार्च - खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी इकराम का 22 वर्षीय बेटा साइकिल से लक्सर कस्बे में अपनी सगाई का सामान लेने आ रहा था। गांव के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।