फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बाइक सवारों ने स्कूटी सवार छात्रा से की छेड़छाड़

बाइक सवारों ने स्कूटी सवार छात्रा से की छेड़छाड़

Fri, 08 Mar 2019 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने स्कूटी सवार छात्रा से की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कॉलेज से स्कूटी से घर लौट ही एक छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक नहीं माने। चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों को आता देखकर युवक फरार हो गए। आरोपी युवक छात्रा के गांव के पास के ही बताए जा रहे हैं।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा रुड़की के एक कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे छात्रा कॉलेज से स्कूटी से घर लौट रही थी। कॉलेज के बाहर से ही बाइक सवार दो युवक छात्रा का पीछा करने लगे। सोलानी पार्क के पास आरोपियों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। छात्रा ने विरोध किया तो वह फब्तियां कसने लगे। छात्रा ने दोनों के घर शिकायत करने की बात कही। इसके बाद भी दोनो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इस पर छात्रा ने शोर मचाया। स्थानीय लोग दौड़े, जिन्हें आता देखकर आरोपी भाग निकले। छात्रा ने लोगों को बताया कि वह उसके पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को फोनकर सूचना दी और घर चली गई। वहीं, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सोलानी पार्क के पास पुलिस गश्त बढ़ाया जाएगा। साथ ही मनचालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed