{"_id":"5b1816744f1c1b6a4d8b51db","slug":"191528305268-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर मुंडवाकर जुलूस निकालने की घटना का एसएसपी ने लिया संज्ञान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर मुंडवाकर जुलूस निकालने की घटना का एसएसपी ने लिया संज्ञान
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। छात्रा के साथ छेड़खानी करने पर युवक का सर मुंडवाकर उसके गले में जूतों की माला डालकर जुलूस निकालने के मामले में एसएसपी के निर्देश पर रायसी पुलिस चौकी ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने छात्रा के परिजनों की ओर से भी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रायसी चौकी क्षेत्र की एक छात्रा के साथ मंगलवार ट्यूशन पढ़ने के लिए जाने के दौरान निरंजनपुर गांव के एक युवक ने छेड़खानी कर दी थी। इसी बीच गांव के ही कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया था। गांव लाने पर पंचायत ने आरोपी युवक का सर मुंडवाकर और गले में जूतों की माला डालकर जुलूस निकालने का फरमान जारी कर दिया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर उसे रायसी पुलिस चौकी को सौंप दिया था। इतना ही नहीं छात्रा के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी के परिजनों को चौकी बुलाकर मामला निपटा दिया था। इसी बीच घटना की जानकारी देर शाम किसी ग्रामीण ने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को दी थी। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने मंगलवार देर रात गांव पहुंचकर युवक से आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।