{"_id":"5a9ee2e34f1c1b013e8b589e","slug":"191520362211-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्यालय प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। रोडवेज के अस्थायी बस अड्डे के बाहर खड़ी कार को हटवाना कार्यालय प्रभारी को भारी पड़ गया। इससे नाराज कार स्वामी ने कार्यालय प्रभारी को कार्यालय के बाहर ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शोर शराबा सुनकर मौके पर आये यात्रियों ने आरोपी हमलावर के कब्जे से कार्यालय प्रभारी को छुड़ाया। कार्यालय प्रभारी ने बस में यात्रियों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हरिद्वार रोड मोहल्ले में शुगर मिल गेट के निकट रोडवेज का अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है । यही पर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से अड्डे के निकट कार्यालय भी खोला गया है। श्याम सिंह कार्यालय प्रभारी हैं। रोजमर्रा की तरह मंगलवार को भी कार्यालय प्रभारी श्याम सिंह कार्यालय पर तैनात थे। बताया जाता है कि इसी बीच किसी व्यक्ति ने कार्यालय के बाहर जहां पर बस खड़ी होती हैं अपनी कार को खड़ा कर दिया। इस पर श्याम सिंह ने गाड़ी के आने का समय होने की बात कहते हुए उक्त कार स्वामी को अड्डे के बाहर खड़ी कार को हटाने के लिए कहा। इस पर कार स्वामी का पारा चढ़ गया था। कार स्वामी ने उससे गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कार्यालय प्रभारी के विरोध करने पर कार स्वामी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इस पर उसने कार्यालय प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर शराबा सुनकर कई यात्री मौके पर आ गए तथा उन्होंने आरोपी हमलावर के कब्जे से श्याम सिंह को छुड़ाया। इसके बाद श्याम सिंह ने बस में यात्रियों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायत की है तथा इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। उधर कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा का कहना है कार चालक की तलाश की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।