फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर घर से निकाला

यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर घर से निकाला

Fri, 19 Apr 2019 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

विवाहिता के साथ जेठ ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, उसके पति ने उसे तलाक देकर अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इस घटना की रिपोर्ट एसपी देहात नवनीत भुल्लर के हस्तक्षेप के बाद दर्ज की गई। पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

नगर के एक मोहल्ले की युवती का विवाह पिछले वर्ष हुआ था। शादी के बाद पता लगा कि पति नशे का आदी है। आरोप है कि पति नशे में उसके साथ कई बार अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न कर चुका है। आरोप है कि जब उसने ससुरालवालों से शिकायत की तो उन्होंने चुप रहने को कहा और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर विवाहिता के जेठ ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची। 13 मार्च 2019 को उसके ससुरालवाले भी उसके मायके पहुंच गए। जहां पति ने दूसरी शादी करने की बात कहते हुए उसे तीन बार तलाक बोला। इसके बाद पति, जेठ, देवर और ससुर ने उसके साथ मारपीट की और गले में चुन्नी डाल कर उसका गला घोटकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के भाई की तहरीर पर एसपी देहात नवनीत भुल्लर ने मंगलौर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed