फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी

सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी

Wed, 13 Mar 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

महिला समेत तीन लोगों ने ग्रामीण को बेटी की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर डाली। नौकरी नहीं लगने पर ग्रामीण ने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इनकार कर दिया। एक साल से रकम वापस पाने के लिए भटक रहे ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

झबरेड़ा क्षेत्र के सुल्तानपुर साबतवाली निवासी कीरत सिंह पेशे से किसान हैं। बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि पिछले साल रुड़की में एक जान पहचान के व्यक्ति ने उनकी एक महिला और दो लोगों से जान पहचान कराई थी। बताया था कि तीनों सरकारी विभाग में अच्छी जान पहचान रखते हैं। कुछ दिन बाद महिला और दोनों लोगों ने सरकारी विभाग में कीरत सिंह की बेटी की नौकरी लगवाने की बात कही। तीनों लोगों ने बताया कि नौकरी लगवाने के लिए पांच लाख की रकम देनी होगी। उनके झांसे में आए कीरत सिंह ने बेटी की नौकरी के लिए पांच लाख रुपये जमीन बेचकर तीनों लोगों को दे दिए। रुपये लेने के बाद तीनों ने एक महीने बाद विभाग से नियुक्तिपत्र आने की बात कही। एक महीने बाद तीनों ने एक नियुक्तिपत्र दिया, जिसे लेकर कीरत सिंह का बेटा हरिद्वार स्थित एक सरकारी विभाग में पहुंचा तो पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद उसने घर आकर पिता को पूरी जानकारी दी। कीरत सिंह ने तीनों से संपर्क कर नौकरी न लगने पर अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि उन्होंने इनकार कर दिया। तभी से वह अपनी रकम वापस को भटक रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। महिला और दोनों लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed